Type Here to Get Search Results !

demo

0

कहानियां जरिया हैं, बच्चों को अच्छे संस्कार देने का। उन्हें बेहतर इंसान बनाने का। संभवत: यही कारण है कि आप और हम, सभी दादी-नानी से राजाओं की, परियों की, पशु-पक्षियों की और जिन्न आदि की कहानियां सुन-सुन कर बड़े हुए हैं। शायद यह उन कहानियों का जादू ही था, जो हमें एक अनोखी दुनिया में ले जाता था और कहानी के अंत में, जो सीख मिलती थी, वो आज भी आपके और हमारे जहन में ताजा है।

बेशक, अब जमाना बदल गया है, लेकिन अपने बचपन में सुनी कहानियां आज भी पूरी तरह से तार्किक हैं। हां, इन कहानियों को सुनाने और बताने का जरिया जरूर बदल गया है। किताबों के रास्ते अपना सफर तय करती हुईं ये कहानियां इंटरनेट पर भी अपना जादू बिखेर रही हैं। यही कारण है कि मॉमजंक्शन आपके बच्चों के लिए ऐसी तमाम किस्से-कहानियों को एक मंच पर लेकर आया है। यहां आपको पंचतंत्र से लेकर रहस्यमय दुनिया की सैर कराने वाली बच्चों की अच्छी-अच्छी कहानियां पढ़ने को मिलेंगी। इन कहानियों के जरिए आप न सिर्फ अपने बच्चों का मनोरंजन कर सकेंगे, बल्कि आपके बचपन की यादें भी फिर से ताजा हो जाएंगी। साथ ही ये कहानियां बच्चों के लिए हिंदी में हों, तो कहना ही क्या।

Post a Comment

0 Comments